दो नये प्रतिवेदित
मनिहारी /कटिहार – अंचल कार्यालय परिसर मनिहारी में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व रामसागर पासवान ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए लंबित आठ मामलों में से दो मामले का उभय पक्षों की सहमति से निष्पादन किया।
शनिवार को जनता दरवार में दो नये मामले प्रतिवेदित हुये। जनता दरवार के बाद आर ओ श्री पासवान ने जानकारी दी कि पूर्व से लंबित भूमि विवाद से जुड़े मामलों में से दो का निष्पादन आपसी सहमति से कर दिया गया। जबकि दो नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए।इस अवसर पर एस आई सहित दर्जनों फरियादी मौजूद रहे।



























