कटिहार:पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि के निधन से पंचायत में शोक की लहर

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान वार्ड सदस्य मीना देवी के पति रमेश उरांव की असामयिक निधन से पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों के रुदन से माहौल शोकाकुल बन गया हुआ है।बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।

घटना की सूचना मिलते हीं अंतिम दर्शन को उनके घर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित आमजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पंचायत के मुखिया आलोक चौहान,सरपंच संजीव कुमार मंडल,उपमुखिया पुनम कुमारी,पूर्व उपप्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य बसंत चौहान,युवराज मंडल सहित मनोज उरांव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं उपप्रमुख सहेन्द्र प्रसाद मंडल,पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह,पंसस बरुण राय ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें जनजाति समाज का अग्रणी नेता और समाजसेवी बताया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!