किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की हुई मौत,परिजनों में पसरा मातम,बहादुरगंज थाना क्षेत्र की घटना

SHARE:

संवाददाता: अब्दुल करीम

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।घटना शुक्रवार देर शाम की है जब बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्य पथ 327ई पर खैखाट के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया।इस दुर्घटना में मो शादाब, मो नजीर और शाह आलम की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शाह आलम की शादी महज 28 दिन पहले 24 जनवरी को हुई थी।घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों के द्वारा हादसे की जानकारी बहादुरगंज थाना को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा।

किशनगंज सदर अस्पताल में देर रात मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक मुजाहिद आलम भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया ।

वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल है।उन्होंने कहा कि मामले में विधि सम्मत कारवाई की जा रही है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!