मनसाही/कटिहार – 252.34 एकड़ जमीन जो कि भारत सरकार द्वारा उद्योग लगाने के लिए मरंगी पंचायत के नारायणपुर मौजा एवं फुलहरा पंचायत के बसंतपुर मौजा में चिन्हित किया हैं जिस पर भारत सरकार उद्योग लगाने की बात कर रही हैं।
इसको लेकर मरंगी पंचायत एवं फुलहरा पंचायत के किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जमीन बचाने के लिए किसान हाई कोर्ट पटना एवं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली का दरवाजा खटखटा दिए हैं। इस बाबत ग्राम पंचायत राज मरंगी के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने बताया कि मरंगी पंचायत के नारायणपुर मौजा एवं फुलहरा पंचायत के बसंतपुर मौजा में कुल 252 एकड़ जमीन भारत सरकार चिन्हित क्या हैं।
जिसपर उद्योग लगाने की बात कही जा रही हैं। इसको लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बाबत शनिवार को सांसद मरंगी गांव आगमन के दौरान किसानों ने अपनी जमीन बचाने को लेकर सांसद से गुहार लगाई। कहा कि हम लोग किसी भी कीमत पर जमीन उद्योग लगाने के लिए नहीं देंगे इसके लिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
वहीं किसानों ने चांदनी चौक मरंगी अंडरपास पुल में जमा पानी रहने से आवागमन में होने वाली परेशानी पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस बाबत सांसद ने आश्वस्त किया कि इन दोनों मुद्दों को हम संसद भवन में रखेंगे सभी किसानों की जमीन को उद्योग के लिए नहीं दिए जाने का प्रस्ताव रखेंगे।
वहीं पानी की समस्या पर कहा कि चांदनी चौक मरंगी में गोलंबर का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव मरंगी पंचायत के किसान नीरज यादव,इंदु भूषण यादव, सुभाष कुमार यादव, संतोष यादव,विकास कुमार हिमांशु, बादशाह खान,इमरान खान, महफूज खान,फुल कुमार यादव आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।



























