न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,दो-तीन माह पहले हुई थी शादी

कुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर डुमरिया महंत स्थान के समीप विगत रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक इबरान अंसारी (24) देवीपुर निवासी इबरान अंसारी का पुत्र था। परिजनों के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महताब को कुरसेला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर रेफर किया गया था। इसके बाद उसे सदर अस्पताल कटिहार ले जाया गया।

वहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। बुधवार की शाम परिजन शव को पटना से लेकर देवीपुर पहुंचे। इसके बाद शव को दफन कर दिया गया।

महताब की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि महताब की शादी महज दो-तीन माह पहले हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share this news

Leave a Comment