मृतकों के परिवारों में कोहराम
मनसाही /कटिहार – कटिहार – नारायणपुर फोरलेन सड़क के बेशरमा पुल के पास गुरुवार के दोपहर दो बाइक की टक्कर में दो युवक की की मौत हो गई । वहीं इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन युवकों में एक का इलाज जहां कटिहार मेडिकल कॉलेज में जारी है।
वही दो अन्य युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में मनिहारी थाना क्षेत्र के मारा टोला के रहने वाले शिव कुमार ऋषि उर्फ मांगन (30) एवं मनसाही थाना क्षेत्र के इमली टोला कजरा निवासी उजली उरांव (22) शामिल है। जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाजरत अजीत उरांव एवं दो अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इमली टोला कजरा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस को दी।
वहीं घायलों को विभिन्न वाहनों से कटिहार सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पूजा को लेकर नये कपड़े की खरीदारी के लिए दो बाइक पर सवार पांचो दोस्त कजरा से कटिहार के लिए निकले थे कि मखदुमपुर बेसरमा पुल के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई। और यह दर्दनाक घटना घट गई। घटना की जानकारी जैसे परिजनों को मिली वैसे ही पड़ी सदर अस्पताल पहुंचे और चितकार मार कर रो रहे थे।
फुलहारा पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर अपने पंचायत के मृतकों से मिला और सरकार एवं प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवारों को आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए आगे के कार्रवाई में जुट गई है।