टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग

SHARE:

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण हुए अभी लगभग तीन वर्ष ही हुए हैं, लेकिन सड़क और कलवर्ट की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। बताया गया कि सड़क अभी भी मेंटेनेंस अवधि में है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।

ग्रामीणों दिलनावज़,रफीक आलम,तनवीर आलम,सोहिल ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण कलवर्ट का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। प्रतिदिन इस सड़क से स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी तथा आम लोग आवागमन करते हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त कलवर्ट के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से मामले की जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त कलवर्ट की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।इस सम्बंध में कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!