गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण

SHARE:

गंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव

मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव,कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने गंगातट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद श्री यादव ने घाट परिसर, पहुंच पथ, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कूड़ादान तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

नगर पंचायत की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में स्नान एवं पूजा-अर्चना कर सकें।


मुख्य पार्षद ने सफाई कर्मियों को घाट परिसर एवं संपर्क मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही।

उन्होंने घाट पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनिहारी गंगातट का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रहा है। सीमांचल सहित बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, उप मुख्य पार्षद शुभ पोद्दार,वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, प्रतिनिधि पंकज यादव, सहदेव यादव,जे ई शेख रिजवान, अभिषेक कुमार, स्वच्छता पदाधाकारी आरुष,संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!