कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख बरामद

SHARE:

 

कोढा/कटिहार-बिहार एसटीएफ एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की राशि ₹5,00,000 बरामद की है। यह कार्रवाई 28 जून 2026 को पतरघट थाना कांड संख्या 123/26 दिनांक 25 जून 2026) के संदर्भ में की गई।

 

पुलिस के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी आरोपी राम कुमार यादव के घर पर छापेमारी की गई। जहां से छिनतई की पूरी रकम बरामद कर ली गई। हालांकि छापेमारी के दौरान अभियुक्त घर से फरार पाया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।मामले के संबंध में बताया गया कि 25 जून 2026 को सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र निवासी हरेन्द्र यादव ने मधेपुरा स्थित एक्सिस बैंक से ₹5 लाख की नकद राशि निकाली थी।

 

 

घर लौटने के दौरान पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया गांव के पास ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनसे पैसे से भरा बैग और आवश्यक कागजात छीन लिए थे। इस घटना के बाद पतरघट थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज किया गया था।

 

इस संयुक्त कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार एवं एसआई विवेक विक्रम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई