रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार राम (पिता- बालेश्वर राम) के रूप में हुई है। वह सुंदरबाड़ी मटियारी, वार्ड संख्या-5, ईदगाह के पास, पोस्टमास्टर शमशाद अली के पड़ोसी निवासी थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर पुल पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राजू कुमार राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वाहन पुल पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है, जबकि दूसरा वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई