अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैद

SHARE:

नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश

मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पहलाम की रस्म संपन्न हुई। विभिन्न अखाड़ों के ताजिए नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार पहलाम किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे माहौल में गम, अनुशासन तथा आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। पहलाम के दौरान लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। अखाड़ों के सदस्यों ने परंपरा के अनुरूप धार्मिक रस्मों का निर्वहन किया और अमन, इंसानियत तथा भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह,डीएसपी विनोद कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता रंजीत कुमार,अंचलाधिकारी निहारिका राय, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी करते रहे। प्रशासनिक सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पहलाम की रस्म शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!