मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी थाना परिसर से निकलकर अम्बेदकर चौक, क्रांतिचौक, मनिहारी बाजार, रेलवे स्टेशन गेट, पूरबटोला होकर निकाली गयी।

मुहर्रम के दौरान समाज विरोधी तत्वों पर प्रशासन का खोफ व अमन चैन पसंद लोगों मे प्रशासन का भरोसा कायम करने को लेकर नगर में फ्लैग मार्च निकाली गयी।

इसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता मनिहारी रंजीत कुमार, सीओ निहारिका राय, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सहित बडी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई