भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू,उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

फलक/कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 चंदवा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति का माहौल छा गया।इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं के द्वारा एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ अमरू सिंह के कामत से हुआ,जहाँ पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुएं से जल भरकर किया गया।

इसके बाद कलश यात्रा नाकी नहर से चोचला होते हुए स्टेट हाईवे-77 के रास्ते पूरे चंदवा गांव का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ।शोभा यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा।प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूल-माला और आकर्षक लाइटों से सजाया गया।


है।शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या एवं महिलाओं को इस तपती धूप व भीषण गर्मी में किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसका आयोजनकर्ता के द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा था।साथ ही जगह- जगह शुद्ध पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई था।ग्रामीणों ने बताया कि यह भव्य और आकर्षक मंदिर दिवंगत विजय कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी दिवंगत सियावती देवी की स्मृति में बनवाया गया है।

उनके भतीजे जयंत कुमार सिंह ने अपनी निजी भूमि पर और निजी कोष से इस मंदिर का निर्माण करवाकर समाज को समर्पित किया है।इस धार्मिक अनुष्ठान और कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से कोढ़ा विधायक कविता पासवान,समिति सदस्य सतीश मंडल,पूर्व मुखिया अनंत सिंह उर्फ टिमहा सिंह,शंकर सिंह, पंकज सिंह,स्वेत कुमार सिंह,अनुज कुमार मंडल,हरेराम सिंह,पाली सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!