कटिहार – शहर के दुर्गापुर मोहल्ला वार्ड संख्या-31 में मंगलवार को एक दिवसीय ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज शाहिद अशरफी द्वारा पाक कुरान की तिलावत से हुआ। इस अवसर पर शायरे इस्लाम शाहजहां मुजाहिदी एवं अनवर रियाज ने नात पेश कर महफिल को रूहानी माहौल से सराबोर कर दिया।
कॉन्फ्रेंस में पूर्णिया से आये मौलाना डॉ. मोसव्विर रजा तथा मौलाना जाहिर खान ने दास्तान-ए-कर्बला का विस्तार से जिक्र करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी, सत्य और इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डाला। वहीं मौलाना इकबाल चतुर्वेदी नेपाली ने अपने संबोधन में इमाम हुसैन की शान बयान करते हुए समाज में भाईचारा, अमन और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. फिरोज, राशिद, इमरान, आरजू, शहनवाज, असलम, गुड्डू, सोहेल, आफताब,तौसिक समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

























