आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर चयनित होने पर अपने गांव के साथ साथ पूरे कटिहार जिला का नाम रौशन किया है। मामा जाकिर हुसैन एवं रिजवान अहमद ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व इनके वालिद का इंतकाल हो जाने के बाद चार भाई एंव पांच बहनें बेसहारा हो गई थी
परन्तु जिंदगी से हार न मानकर मां राजिया शाह बानू के साथ बड़े भाई अहमद रेजा ने बहुत ही कम उम्र में सिर्फ खेती करके घर को संभालते हुए अपनी बड़ी बहन शगुफ़्ता शाह बानू को शिक्षक बनाया। फिर दूसरे भाई मो. आरिफ आलम को सिविल इंजीनियर बनाया। उसके बाद तीसरे भाई को इस मुकाम पर पहुंचाया।
बाकी भाई मो. एखलाक हुसैन एंव बहन – साईसता शहर बानू, शबनम शहर बानू, संजिदा शहर बानू एवं रेहाना नमाज भी पढ़ाई में काफी माहिर हैं।मो. लुतफूर रहमान क्रिसेंट पब्लिक स्कूल किशनगंज से 10 वीं ,12 वीं तथा ग्रेजुएशन एएमयू अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई हासिल की है।
इससे पहले यूपीएससी की परीक्षाफल में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद अन लकी रहे। लेकिन लगातार मेहनत के बदौलत दूसरी चांस में इस मुकाम को हासिल किया है। इस अवसर पर मुखिया शाहबाज आलम, कुलसूम बेगम,आले रसूल , मामा जाकिर हुसैन,चाचा डा. मो. एनामुल हक, डा. अनवारूल हक, जीजा ईरफान शिक्षक, शाहनवाज, डा. फरहान के साथ साथ ग्रामीणों, रिश्तेदारों में काफी हर्ष का माहौल है। घर में लोगों का आना-जाना तथा बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है।




























