बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मान

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। मनोरंजन कुमार इससे पहले रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत थे।

नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बीपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। कठिन परिश्रम के परिणामस्वरूप उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मनोरंजन कुमार की सफलता पर पिता बाल किशोर सिंह,माता अनीता देवी, भाई विवेक कुमार और बहन ज्योति कुमारी ने खुशी जताई। परिजनों ने कहा कि यह सफलता मनोरंजन की मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोरंजन कुमार शुरू से ही मेहनती और प्रतिभाशाली रहे हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।बधाई देने वालों में अजय कुमार सिंह, बालमुकुंद,अखिलेश कुमार सिंह, संजय सिंह,सुदामा तिवारी,जोहोर आलम, बकरुद्दीन अंसारी, सहित अन्य लोग शामिल रहे। लोगों ने मनोरंजन कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई