बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
शनिवार की देर शाम तकिया गावं मे अचानक आगलगी की घटना घटित हो जाने से पुरे गावं मे अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां आग की भीषण तेज लपटों मे मोहनदेव एवं सुखी लाल दोनों परिवारों का आवसीय घर सहित घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख मे तब्दील हो गया। वहीँ आग लगने का कारण घरेलू गैस सलेडर से गैस रिसाव की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जहाँ ग्रामीणों की सुचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टिम भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग की भीषण तेज लपटों पर काबू पाने का कार्य किये। जिससे की एक बड़ी घटना घटित होने से बच गयी।
वहीँ पीड़ित गृह स्वामियों ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार की देर रात दोनों परिवार के लोग खाना खाकर अपने अपने घरो मे सो चुके थे तभी घरेलू गैस सलेडर से अचानक गैस रिसाव होने के कारण घर मे आग लग गयी। जहां इस घटना मे दोनों परिवार का आवासीय कमरा सहित कमरे मे रखा सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख मे तब्दील हो गया है।





























