पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर पंचायत के कुशहा गांव में वर्ष 2025 में हत्या का साजिश रचने के मामले में एक व्यक्ति को आजमनगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया था।

परंतु कुछ दिनों के बाद छानबीन के दौरान पता चला कि जिस महिला की हत्या के मामले में देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह महिला अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर सुधानी के निकट स्थित एक गांव में खुशियाली की जिंदगी बिता रही थी।

मामले का खुलासा होने के बाद आजमनगर पुलिस हरकत में आई, उक्त महिला को अपने प्रेमी संग न्यायालय में हाजिर कराया गया। जेल की हवा खाकर आए व्यक्ति ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी। दर्ज मामले के बाद आजमनगर पुलिस हरकत में आई। आजमनगर पुलिस ने कुशहा गांव निवासी सुबोल यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया था। अब मामले के दूसरे आरोपी गुड्डू कुमार यादव( 22) पिता नारायण यादव ग्राम कुशहा को गिरफ्तार कर शुक्रवार के दिन न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि उक्त मामले में पूर्व में सुबोल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया था। अब दूसरे आरोपी गुड्डू कुमार यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार के दिन न्याय हिरासत कटिहार भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!