सहयोग शिविर में प्राप्त 188 आवेदनों में से 151 का हुआ निष्पादन नगर आयुक्त

SHARE:

नगर निगम कटिहार ने दिखाई तत्परता

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन की दिशा में सराहनीय कार्य किया गया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 151 आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभागों द्वारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शेष लंबित आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई जारी है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवेदनों के निष्पादन में और अधिक तेजी लाने तथा लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कटिहार ने नागरिकों से अपील किया है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं।

ताकि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, प्रधान सहायक परवेज सलीम,
सीटी मैनेजर ज्योति कृष्णमूर्ति, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान, अमरेन्द्र झा, अभिषेक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!