सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदन

SHARE:

बरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्वास्थ्य, राशन, बिजली, मनरेगा, राजस्व समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवेदनों का निष्पादन शुरू किया।

शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग से संबंधित 50, पेंशन योजना से जुड़े 50, राशन विभाग के 26, मनरेगा के 23 तथा स्वास्थ्य विभाग के 4 आवेदन शामिल रहे।अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।


शिविर के दौरान मुखिया मेहरून निशा एवं सरपंच मोहसीन खातून ने मौजूद रहकर लोगों को आवेदन प्रक्रिया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग किया। वहीं रुखसाना खातून, राजीव चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि जोहर आलम, बकरुदीन अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमओ आदर्श कुमार, पीआरएस चंदन कुमार,स्वास्थ्य विभाग के पीएन झा, सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, क्राइम ब्रांच के इकबाल अहमद खान समेत विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे। पंचायत प्रशासन की ओर से लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों और धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी। जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!