आक्रोशित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओं ने मनिहारी कटिहार सड़क को किया जाम

SHARE:

छात्राओ ने मुख्य सड़क को एक घंटे तक सड़क जाम रखा

कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार की देर शाम एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओ ने छात्रावास के ट्यूटर कृतिमान मनीषा के खिलाफ मनिहारी कटिहार सड़क जाम कर नारेबाजी किया। एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के अथक प्रयास के बाद एएनएम छात्राओं ने सड़क से जाम हटा लिया । छात्राओं ने स्कूल के ट्यूटर कृतिमान मनीषा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया । छात्राओ ने एसडीओ को बताया कि बुधवार को कटिहार से एक जांच टीम आई। जांच टीम ने छात्राओं से बगैर कोई बात किये नाश्ता और भोजन कर निकल गये।

छात्राओ ने यह भी बताया कि जांच टीम से जब छात्राओं ने मिलने का प्रयास किया तो वो अपनी गाड़ी पर बैठकर निकल गये । छात्राओं ने बताया कि ट्यूटर छात्राओ से अवैध रूपया की वसुली करती है। रूपया नही देने पर भद्दी भद्दी आरोप लगाकर शारिरिक जांच कराने का धमकी दिया जाता है ।

एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल को भी ट्यूटर तव्वजो नही देती है । सभी छात्राओ ने बताया कि छात्रावास के भोजन व्यवस्था भी काफी खराब है। सभी छात्राओ ने नारे लगाते हुए ट्यूटर कृतिमान का विरोध जताया तथा उनका स्थानांतरण कराने का मांग किया । छात्राओ के मांग को एसडीएम ने गंभीरता से सुनते हुए कारवाई का भरोसा जताया । छात्राओ ने अपनी मांग को लेकर लगभग एक घंटे तक मुख्य सड़क को जाम रखा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई