कटिहार – शहर के जयमाला शिक्षा निकेतन विद्यालय का सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कटिहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर स्कूल एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र पुनीत राज सिंह ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सानु अग्रवाल,मनु श्रुति एवं हंशिका सागर ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा ऋषभ सिंह,अंशु कुमार चौधरी एवं संदेश कुमार ने 84, अभिनव शर्मा ने 83 तथा सिद्धि ने प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग से यह गौरवपूर्ण परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के निदेशक डॉ. एसके सुमन ने सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, आत्मविश्वास एवं कठिन परिश्रम का प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि आने वाले समय में यही छात्र देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने कहा कि जयमाला शिक्षा निकेतन आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।























