समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखे दैनिक जीवन संवाद कौशल

SHARE:

सालमारी /कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में संचालित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के दूसरे दिन मध्य विद्यालय अरिहाना में बच्चों के लिए विभिन्न संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना था।

समर कैंप के दौरान बच्चों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले संवादों का अभ्यास कराया गया। इस क्रम में “बैंक में संवाद”,रेलवे इंक्वायरी में बातचीत” तथा “रेस्तरां में भोजन ऑर्डर करने” से संबंधित रोल प्ले गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने ग्राहक, वेटर, बैंक कर्मी, यात्री एवं रेलवे कर्मचारी की भूमिका निभाकर संवाद प्रस्तुत किए। गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने विनम्र भाषा का प्रयोग, प्रश्न पूछने की शैली तथा सही तरीके से उत्तर देने का अभ्यास किया।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संवाद प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर पूरे समय सीखने और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। प्रधानाध्यापक रंजन कुमार विश्वास ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के संकोच को दूर करने के साथ-साथ उनके संप्रेषण कौशल को मजबूत करती हैं। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को किताबों से अलग व्यवहारिक शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बच्चे दैनिक जीवन में आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकें। इस दौरान शिक्षक विप्लव कुमार, नुरुल होदा एवं टोला सेवक चंदन राय सक्रिय रूप से मौजूद रहकर बच्चों का मार्गदर्शन करते रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई