मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत भेड़मारा पंचायत से होगी। प्रशासन ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बताया कि शिविर के सफल संचालन हेतु प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी और मौके पर ही आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
प्राप्त मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गुरुवार को उपविकास आयुक्त अमित कुमार ने मनसाही प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया व अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। शिविर में राजस्व,सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, स्वच्छता,पेयजल और बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।























