टेढ़ागाछ /किशनगंज/विजय कुमार साह
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाती में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा एवं मध्य विद्यालय कमाती के प्रधानाध्यापक जुनेद आलम के द्वारा संयुक्त रुप से स्काउट गाइड ध्वज को फहराकर किया गया।
जहां इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के अंतर्गत आपको खेल-खेल के माध्यम से अनुशासित किया जाता है।
वही इस दौरान मौके पर मौजूद मध्य विद्यालय कमाती के प्रधानाध्यापक जुनेद आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर बच्चे राज्य एवं राष्ट्र हित की सेवा कर अपने विद्यालय सहित प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर उसे प्रमाण पत्र पर 18 अंक का वेटेज भी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीँ उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्रवेश कोर्स की जानकारी के साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा, आपदा से बचाव की जानकारी सहित अन्य कई विषयों की जानकारी दी जाएगी।
वहीँ इस दौरान मुख्य रुप से जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह एवं देवाशीष चटर्जी ने सभी छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए शारीरिक मानसिक और नैतिक गुण से तैयार होकर होकर एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के सहायक शिक्षक दीपक कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका गण मौजूद रहे।



























