कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि और वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिले की रैंकिंग सुधारने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सभी संकेतकों में लगातार बेहतर प्रदर्शन आवश्यक है।
स्वास्थ्य एवं पोषण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में संस्थागत प्रसव की संखाया में बढ़ोतरी की जाय।उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कुपोषण की दर में कमी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने को कहा।शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने सरकारी स्कूलों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने और लर्निंग आउटकम को बेहतर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का नियमित उपयोग होना जरुरी है,ताकि बच्चे नवीनतम तकनीक से जुड़ सके।उन्हो विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागों को नई परियोजनाओं के प्रस्ताव जल्द तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, डीपीआरओ अभिषेक रंजन, सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ सिंह ,नीति आयोग के नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।




























