लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया कि इस शिविर में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों के नेत्र की जांच की गयी। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद पाए जाने वाले 12 मरीज का ऑपरेशन भी कटिहार लायंस हॉस्पिटल मे मुफ्त किया जाएगा।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज पूर्वे ने बताया कि इस शिविर मे 200 से अधिक बच्चों का जांच किया गया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर विद्यालय परिसर में 40 वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि भूजल का संरक्षण और वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन हंशु अग्रवाल डालमिया ने कहा कि हर साल अलग मौके पर संस्था द्वारा पेड़ लगाए जाते हैँ।

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए। लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर में वृक्षारोपण पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर विद्द्यालय के प्रधान शिक्षक के साथ शिक्षकगण एवं अविभावक मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई