फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगा

SHARE:

बरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस ने अमीनाबाद निवासी युवक सुनील कुमार साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार युवक द्वारा फेसबुक पर सुनील सरकार नाम से आईडी बनाकर देश के नेताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बातें लिखी जा रही थीं।

इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचने की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई