कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठक

SHARE:

मांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद मसलेउद्दीन ने की। इस बैठक में पंचायत परिसीमन और आरक्षण को लेकर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में मुखियाओं ने साफ कहा कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में पंचायत चुनाव में बाधा डाली जाएगी। पुरजोर तरीके से विरोध जताया जाएगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष मसले उद्दीन ने कहा कि परिसीमन तथा आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर दी गई है। 16 में तक हाई कोर्ट का कुछ ना कुछ फैसला आने वाला है।


बिहार सरकार पंचायतों का परिसीमन वर्ष 1994 में 1991 की जनगणना के आधार पर किया गया था।जबकि करीब 36 वर्षों बाद भी नए सिरे से परिसीमन नहीं कराया गया है।


पंचायत चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर मुखियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत विशेष आयोग का गठन आवश्यक है। जो चुनाव से पहले किया जाय।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई