युवती लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

SHARE:

सागर चंद्रा /किशनगंज

शहर के मिलनपल्ली निवासी युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 6 मई को युवती के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि पोठिया थाना क्षेत्र के बक्सा खाड़ी बस्ती निवासी दीपक कुमार नामक युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

लेकिन परिजनों ने जब दीपक से फोन पर बात की उसने छपरा में होने की जानकारी दी और युवती के संबंध में जानकारी होने से इंकार कर दिया। नतीजतन परिजन मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई