बंजारा परिवार की नाबालिग दो लड़कियों के अपहरण का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 में एक बंजारा परिवार के दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित राज कुमार ने गुरुवार को थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 6 मई को गुवाहाटी से किशनगंज पहुंचे थे और खाली पड़े स्थान पर डेरा डालकर रात बिता रहे थे।

आरोप है कि रात करीब दो बजे सात-आठ लोगों ने सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। आवेदन के अनुसार हमलावर परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को जबरन सफेद बोलेरो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही बैग में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा परिवार के सदस्यों के आभूषण भी छीन लिए गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोनों नाबालिग लड़कियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर नाबालिग लड़कियों की खोजबीन की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!