उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया पुरस्कृत
संवाददाता/किशनगंज
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर किशनगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार शामिल हुए।
इस दौरान मानव सेवा, आपदा राहत और सामाजिक सहयोग में रेड क्रॉस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला ओर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन सभी बच्चो को सम्मानित किया गया साथ ही मानव सेवा, आपदा राहत और सामाजिक सहयोग करने वाले लोगों ओर संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। इसमें स्कूल के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उस प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया । वही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा रेड क्रॉस दिवस पर आज का यह कार्यक्रम बधाई के योग्य है। कार्यक्रम में आज बच्चों के साथ संवाद भी किया गया है ।
वहीं बच्चों को तीन बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें ड्रग एब्यूज, साइबर फ्रॉड ओर ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया है ताकि इससे बच्चे जागरूक हो ओर वो स्कैमर्स के चंगुल में नहीं फंसे। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ इच्छित भारत ने बताया विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिले के लगभग स्कूलों के बच्चे है जिन्हें जागरूक किया गया ओर रेड क्रॉस के द्वारा चित्रकला ओर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर सचिव मिक्की साहा,धनंजय जायसवाल,विमल मित्तल सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

























