डीपीएस किशनगंज के छात्रों ने रेड क्रॉस प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान

SHARE:


किशनगंज : विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी किशनगंज विशाल राज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार उपस्थित रहे। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत तथा सचिव आभाष कुमार साहा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती फरहीन इकबाल एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, सामाजिक जागरूकता एवं मानवीय सोच की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को समाज सेवा, मानवता और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं रचनात्मक क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।


दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज लगातार शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि छात्र भविष्य में समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई