मनसाही में डिग्री कॉलेज मिलने से स्थानीय छात्र – छात्राओं सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक में उत्साह

SHARE:

मनसाही/कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज बनवाने एवं जल्द ही चालू कर नए सत्र चालू करवाने का घोषणा जहां किया गया हैं। वहीं यह कार्य काफी प्रगति पर हैं बता दें कि मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनसाही कटिहार में डिग्री कॉलेज हो जाने से विद्यालय के शिक्षक ही नहीं बल्कि मनसाही क्षेत्र के विभिन्न दल के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों में काफी उत्साह हैं और गौरव की बात हैं कि मनसाही में एक डिग्री कॉलेज मिला।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत ने कहा कि जिस बच्चें को इंटर के बाद कटिहार शहर के भीड़ भाड़ वाले डीएस कॉलेज,केबी कॉलेज सहित अन्य कॉलेज में नामांकन लेने में काफी दिक्कत होती थी आज डिग्री कॉलेज मरंगी में हो जाने से मनसाही प्रखंड के सभी छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई मनसाही से ही कर पाएंगे। विद्यालय के नाम से भूमि उपलब्ध रहने के कारण ही डिग्री कॉलेज मरंगी में दिया गया हैं।

इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य बीना रानी ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार डिग्री कॉलेज तत्काल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी के ऊपरी मंजिल पर ही चलाया जाएगा जब डिग्री कॉलेज के भवन बन जाएंगे तब उन्हें नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा जिसको लेकर सर्वप्रथम दिन प्रधानाचार्य वीना रानी ने डीएस कॉलेज से आकर मरंगी में सभी शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक शिक्षिका के साथ एक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की।

अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि अगले आदेश आने के बाद बीए में हिंदी,हिस्ट्री,सोशल साइंस,इकोनॉमिक्स,पॉलिटिकल साइंस में नामांकन लिया जाएगा। इस मौके पर हर्ष जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत ने कहा कि बहुत ही भाग्य की बात हैं कि हमारे ही विद्यालय में डिग्री कॉलेज स्थापित की गई बच्चों की भविष्य के लिए इससे कोई बड़ी बात नहीं हो सकती हैं ।

इस मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार,पंकज कुमार, आशीष कुमार,रूपेश कुमार, एकलाख,मोहम्मद जमील,दिलीप कुमार,हेमंत कुमार,प्रवीण कुमार शिक्षिका सिंधु कुमारी,विभा कुमारी, मौसम कुमारी,निशा गोगराई,प्रतिभा कुमारी,श्वेता भारती,काजल कुमारी, आदि सहित राजद के वरीय नेता संतोष यादव,मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,निर्मल भगत,अजीत सिंह,कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,सरपंच प्रमोद कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उड़ाव,कुरेठा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बबन कुमार सिंह,कमल किशोर साह,अमित कुमार साह,विनोद कुमार उड़ाव आदि ने बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मनसाही की बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य के लिए डिग्री कॉलेज एक वरदान हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई