पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौत

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर घटना स्थल पर पिकअप छोड़ कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप ड्राइवर स्थानीय निवासी राम शोभित सिंह का पुत्र मोहन सिंह बताया जाता हैं। हालांकि इसके बारे में अधिकारिक रूप से सूचना उपलब्ध नही हैं। मृतका श्रेया सिंह अपने पिता नवीन सिंह की इकलौती बेटी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मुफस्सिल थाने के एसआई जेपी सिंह घटनास्थल पर सदलबल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया । और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस अवसर पर सिरनिया पूरब पंचायत के मुखिया अब्दुल कलाम,सरपंच सुजीत ठाकुर आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई