दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

SHARE:

पार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ताओं ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​दोषियों को सजा और न्याय की माँग

कटिहार- जन सुराज के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता और बिहार राज्य कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। अंबेडकर चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि दिल्ली में बिहार के बेटों के साथ हो रही हिंसा बर्दाश्त के बाहर है। जन सुराज ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिया जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।


मार्च के दौरान जन सुराज के नेताओं ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला।सत्यनारायण शर्मा ने अफसोस जताते हुए कहा कि विडंबना देखिए कि दिल्ली और बिहार दोनों जगह एनडीए की सरकार है। केंद्र में बिहार से 8-8 मंत्री प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी पांडव कुमार की हत्या पर आवाज बुलंद करने की जहमत नहीं उठाई।

बिहार के नेताओं की यह चुप्पी शर्मनाक है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राजनीतिक नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि अब बिहार की जनता को मौजूदा सत्ताधीशों से कोई उम्मीद नहीं बची है। आलम यह है कि लोग अब बदलाव की ओर देख रहे हैं और जन सुराज को एक नई उम्मीद के रूप में पा रहे हैं।

कैंडल मार्च के दौरान भारी संख्या में युवा और पार्टी समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर पांडव कुमार के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। जन सुराज का यह संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई