नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ात

SHARE:

समेली /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिष्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मुलाक़ात की । |जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण नरैहिया स्कूल की खाली पड़ी जमीन में करवाने की मांग की है। विद्यालय की 15 एकड़ खाली पड़ी जमीन में डिग्री कॉलेज निर्माण की जोरदार मांग रखी ।

जिसमें कटिहार जिलाधिकारी ने 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने की बात कही है। डिग्री कॉलेज के लिए बेहतर आवागमन की सुविधा है। नरैहिया में बेहतर खेल मैदान है।

विशाल परीक्षा हॉल है,बालिका छात्रावास हैएवं सभी सुविधा से परिपूर्ण है। इसीलिए डिग्री कॉलेज नरैहिया में ही स्थाई रूप बनेगा। इसका आश्वासन कटिहार जिलाधिकारी ने दिया है। जिलाधिकारी से मिलने के लिए डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर एवं समेली प्रखंड के पूर्व प्रमुख मणिकांत यादव एवं अन्य सदस्यों ने मुलाक़ात की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई