चचरी पुल बहने से एक मोटरसाइकिल पानी में बहा,बाल बाल बच्चे आधे दर्जन लोग

SHARE:


आवागमन ठप लोगों को नाव का सहारा

बारसोई / कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र के तारापुर घाट पर बना बांस का चचरी पुल पानी की तेज धार में बह गया, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया हैं। यह पुल पश्चिम बंगाल के गोड़ाहाल और बारसोई के तारापुर के बीच संपर्क का प्रमुख साधन था। पुल बह जाने के कारण अब लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ेगा। खासकर मजदूरों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के दौरान एक मोटरसाइकिल समेत कुछ लोग नदी में गिर गए,लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने और स्थायी पुल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा ने कहा कि पानी के बाहाव के कारण चचरी पुल बह गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कल नाव की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों का आवागमन सुचारू ढंग से हो सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई