दस साल बाद विवादित प्राथमिक विद्यालय कुचियाही में पठन पाठन हुआ शुरू

SHARE:

बीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बच्चों की शिक्षा से नहीं होगा समझौता गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान

प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुचियाही का करीब दस वर्षों लंबे अंतराल के बाद पुनः पठन पाठन पुराने चिन्हित स्थल में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने मंगलवार को फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसे किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

उक्त कुचियाही विद्यालय का पुनः संचालन उसके पौषक क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और विद्यालयों में बेहतर माहौल तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई एवं शिक्षा प्रदान करें और अभिभावक भी इसमें सहयोग करें। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया अर्जाउल हक, जिला परिषद सदस्या शैदून निशा,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. हामिद, समाजसेवी शेख मुस्तफा सहित कई गणमान्य लोग एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।उद्घाटन के दौरान ग्रामीण एवं बच्चों में उत्साह माहौल देखा गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई