भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न,झाल-मुड़ी खाकर जाहिर की खुशी

SHARE:

डंडखोरा /कटिहार – पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और विशेषकर बंगाल व असम जैसे राज्यों में पार्टी की मजबूत स्थिति से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। डंडखोरा पेट्रोल पंप के समीप आयोजित इस जश्न का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान ने किया।

चुनावी परिणामों से गदगद भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही पेट्रोल पंप परिसर में जुटने लगे थे। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर खुशी साझा करने का अंदाज भी काफी अनोखा रहा। बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों में रहना वाला झाल-मुड़ी खाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मुहर लगाई है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मंडल ,राजकुमार मिश्रा ,आलोक कुमार मंडल , निर्मल विश्वास, संतोष साह , संतोष कुमार गुप्ता ,संजीव कुमार मंडल ,मनोज ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई