विद्यायक मनोज विश्वास ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,आवागमन में होगी सहूलियत

SHARE:

संवाददाता:बिपुल विश्वास

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को एक नई दिशा देते हुए सोमवार को एक समारोह में फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से पंचमुखी मंदिर हवाई अड्डा तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास फारबिसगंज के कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास एवं नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भागकोहालिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर, किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया, क्योंकि यह सड़क क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगी और विकास को नई गति देगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी इसी तरह की कई योजनाएं क्षेत्र में लाई जाएंगी।इसी क्रम में विधायक ने कोठी हाट चौक से सदर रोड तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। फारबिसगंज के लिए विकास के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सहभागिता ने इस पहल को और भी खास बना दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई