संवाददाता:सरफराज आलम
किशनगंज जिले के कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र से मजलिस पार्टी के विधायक सरवर आलम ने मंगलवार को
प्राथमिक विद्यालय लोधना का जायजा लिया।विधायक के आगमन पर हेड टीचर वीणा कुमारी, सौरभी दास और ग्रामिणों के द्वारा फूलमाला देकरस्वागत किया गया और विद्यालय परिसर में ही एक पेड़ बच्चों के नाम करते हुए विधायक सरवर आलम के हाथों वृक्षारोपण किया गया।
जिससे विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी का माहोल दिखा, तो वहीं दूसरी ओर विधायक ने भी विद्यालय के पठन-पाठन और बच्चों को देख काफी खुश हुए, और विद्यालय में शिक्षको की कमी को देख सरवर आलम ने अधिकारी से फोन पर बात कर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति को लेकर निर्देश दिया।इस दौरान शिक्षकों ने भी उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया।विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ाने की बात करती है लेकिन विद्यालय में शिक्षक नहीं है जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
वही उन्होंने विद्यालय के व्यवस्था की सराहना की और समस्याओं के निदान का भरोसा दिया।


























