बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाब जागीर बंगामा गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां इस घटना में मौके पर ही एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है वहीँ दूसरा मोटरसाइकिल चालक गंभीर अवस्था मे घायल है। जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर लें जाया गया है।
वहीँ मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान सोहेल आलम उम्र करीब 30 वर्ष पिता अतवारी हैरानू टोला भौरादह निवासी के रुप मे हुई है।जहां घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए शव को अपने घर ले गए।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक सोहेल सोमवार की शाम अपने घर से गेंहू पिसवाने हेतु बंगामा मदरसा चौक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी नबाब जागीर बंगामा के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी आमने सामने भिड़ंत हो गयी। परिजनों ने बताया की मृतक सोहेल का एक माह पूर्व ही निकाह हुआ था। जहां घटना के बाद से ही परिजनों मे चीख पुकार मच गयी है।
संदर्भ में थाना अध्यक्ष बहादुरगंज मो दिलशाद ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल को पुलिस सुरक्षा में जहां रखा गया है वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाना से इनकार कर शव को अपने घर लें जाने का कार्य किया गया है साथ ही साथ घटना मे शामील दूसरे मोटरसाइकिल चालक को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु हायर सेंटर भेजा गया है जहां दूसरे मोटरसाइकिल चालक की इलाज बदस्तूर जारी है। वहीँ पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई है।

























