फलका /कटिहार- पोठिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौधरीबाड़ी पोठिया के समीप 100 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति रामी सिमरिया की ओर से पोठिया की तरफ भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ चौधरीबाड़ी के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान रामी सिमरिया की ओर से आ रहे स्कूटी सवारों को रुकने का इशारा किया गया, तो वे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।
जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सूरज कुमार मंडल निवासी भंगहा और मनोहर कुमार निवासी महेशपुर के रूप में हुई है। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से 100 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई ।जिसके बाद शराब व स्कूटी जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


























