चेस क्रॉप्स शतरंज में विवान, उत्कर्ष, लकी एवं रियांशी ने मारी बाजी

SHARE:

किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित गट्टानी परिसर में शनिवार को चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से जिला शतरंज के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों मे विवान दे, उत्कर्ष कुमार साहा, लकी कुमार साहा एवं रियांशी कनोडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मात्र खेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों में एकाग्रता, निर्णय क्षमता, चिंतनशीलता और धैर्य का विकास करने का सशक्त माध्यम है। अभिभावकों चाहिए कि वे बच्चों को इस दिशा में निरंतर प्रोत्साहित करें।


संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्त एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि विभिन्न वर्गों में कुणाल सरकार, राजवी गुप्ता, अयांश रंजन एवं नित्य चितलांगिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जबकि शिवांश शेखर, मयंक पारीक, ईशान कर्मकार और जीविका चितलांगिया तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अस्मित आनंद, राघव जैन, जैश कुमार, कुंज जैन, स्वरूप गुप्ता एवं अन्य को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री गट्टानी अब हम विशिष्ट अतिथि अंकित कनोडिया ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रौनक कुमार एवं राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई