श्रम संसाधन विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

SHARE:

कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन श्रम संसाधन विभाग के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रम अधीक्षक पीटर मिंज,उप मुख्य न्याय रक्षक विधिक सहायता समिति डीएलएसए देव कुमार झा,कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीयों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने की। जागरूकता शिविर के आयोजन पर कई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाली हितकारी लाभ योजनाओं को लेकर बारी-बारी से अपनी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देव कुमार झा ने बताया कि आगामी 9 मई को लोक अदालत लगाया जाएगा जिसमें श्रमिक ऑन बिजली बिल माफ तौल विभाग केस मुकदमा जैसे मामलों को लेकर लोक अदालत में आएंगे और अगर आप सक्षम नहीं है तो आपको निशुल्क मदद किया जाएगा ।

कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि जिले से लेकर पंचायत स्तर तक श्रमिकों को मिलने वाली हित का इलाज योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर में सजग किया जा रहा है और बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाली हितकारी लाभ योजनाओं को लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही l कार्यक्रम के समापन पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने बताया कि जब-जब जागरूकता शिविर या कोई आयोजन होता है तो निश्चित रूप से श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलता है उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक वह कटिहार में है किसी भी बिचौलिया को भटकनें नहीं देंगे ।

जागरूकता शिविर के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के अलावा श्रमिक नेता मोहर्रम खान, अखिलेश यादव, मोहम्मद शोएब, गोपाल पासवान, चंदन मंडल, हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, मोहनलाल सिंह, लालमोहन सिंह सहित सैकड़ो श्रमिक उपस्थित रहे l

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई