सालमारी पुलिस ने 10 पियक्कड़ को किया गिरफ्तार,कोर्ट में किया गया पेश

SHARE:


 
सालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चला कर विभिन्न गांवों से 10 नशेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी के गिरफ्तार नशेड़ी में अरिहाना गांव के राजू कुमार यादव (38), कन्हैया यादव (35) , दीपक कुमार देव (45) , विष्णु कुमार यादव (19) शामिल हैं।

इसके अलावा नव्वा टोली निवासी कृपा कुमार सिंह (32) , मानिकनगर के सुलदेर केवट (30),मुकुरिया के सधन सिंह (40), जिगिन के अफसर आलम (37),दिलशादपुर के दीपक कुमार सिंह (28) तथा कदवा थाना क्षेत्र के भमारडो निवासी अवधेश कुमार यादव (26) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कटिहार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बतायी कि क्षेत्र में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई