पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर जान माल की लगाई गुहार
बराबरी /कटिहार -बरारी थाना क्षेत्र के बकिया रानीचक वार्ड 15 में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित विकास कुमार ने बरारी थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित विकास कुमार ने बरारी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मैं अपने खेत में मक्के की फसल की तैयारी कर रहा था इस दौरान मेरा चचेरा भाई सोनू यादव के साथ करीब एक बीघा खेत पर लगे मक्का जो करीब 40 क्विंटल तैयार कर रखा था। इस बीच हमारे ही गांव का पिंटू यादव, रिंटु यादव, राजेश यादव, सिंटू यादव, रतली यादव एक साथ झुंड बनाकर अपने अपने हाथ में लाठी डंडा एवं हथियार से लेश होकर आया और गाली गलौज करते हुए जबरन मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगा और सभी फसल लूटने की बात बोलने लगा जब इसका विरोध किया तो इस दौरान पिंटू यादव और राजेश यादव हथियार दिखाकर हमलोगों को डराने लगा और इस बीच पिंटू यादव रिंटु यादव हंसुआ लेकर मेरे सर पर वार कर घायल कर दिया तथा उक्त सभी लोग हमारा फसल लुट कर जाने लगा।
इस दरम्यान मेरा चचेरा भाई सोनू यादव बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए फसल को लूटकर अपने पिकअप गाड़ी पर लाद कर ले जाने लगा। तथा जाते जाते मेरे दाएं हाथ पर पिंटू यादव हंसुआ से प्रहार कर घायल कर दिया और मेरे पैकेट से दस हजार रुपए छीन लिया और धमकी दिया कि थाना पुलिस किया तो जान मार देंगे।
फिर हम अपना इलाज रेफरल अस्पताल में कराए।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।




























