फलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंट मालिक के परिजनों ने घरवालों परूमारपीट करने और पाँच दिन से टेंट का आठ लाख रुपये का समान रोकने का भी आरोप लगाया है।मृतक की पहचान टेंट मालिक मुकेश कुमार यादव चौरसिया टोला फुलडोभी हथवाड़ा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई व माता मीणा देवी ने पुलिस को बताया है कि फलका बाजार ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी अखिलेश साह के बेटी की शादी 26 अप्रेल के लिए टेंट लगाया गया था। शादी भी संपन्न हो गया।
जब तय राशि मांगने और टेंट का सामान लेने पहुँचे तो अखिलेश साह व उनके घर वालों शादी में मनपसंद सजावट नहीं करने का आरोप लगाकर मृतक के साथ मारपीट किया और टेंट का समान नहीं दिया। चूंकि टेंट मालिक बड़ा साटा के वजह तीन चार टेंट वालों से करीब दस लाख से अधिक राशि का समान लगाया था। अन्य टेंट मालिक भी समान और उधारी मांगने का दबाब देने लगा था।
परिजनों का आरोप है कि इसी दबाब के कारण मुकेश यादव ने जहरीली दवाई खा लिया। जिसका इलाज दो दिनों तक पुर्णिया के एक निज नर्सिंग होम चल रहा था।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव मातमी सन्नाटे में तब्दील हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही टेंट का सामान रोकने वाले अखिलेश साह घर छोड़ कर फरार बताया जाता है।
मामले में सदर एसडीपीओ टु रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


























