राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

पटना में आयोजित होने वाले  तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, लखीसराय, जहानाबाद, वैशाली, गोपालगंज सहित विभिन्न जिलों के कुल 53 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिले से बालक वर्ग में आदर्श भास्कर एवं बालिका वर्ग में अपर्णा शर्मा भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला शतरंज संघ की टीम ने बुधवार देर शाम दोनों खिलाड़ियों को उनके अभिभावकों यथा ओम प्रकाश भास्कर, श्रीमती पिंकी भास्कर, अजीत कुमार, श्रीमती प्रिया कुमारी के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।


इस अवसर पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, दीप कुमार, बासुकी नाथ गुप्ता, महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला शतरंज संघ परिवार के कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, मोहम्मद कलीमुद्दीन, विमल मित्तल, डॉ. एम. आलम, मनोज गट्टानी, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सुनील कुमार जैन, आलोक कुमार, रवि राय, डॉ. शेखर जालान, आसिफ इकबाल, मनीष काशलीवाल, मनौवर रिजवी, डॉ. नुसरत जहां, राजेश कुमार दास, अभिषेक मंडल, सुजय मिश्रा, मोहम्मद मतीन इकबाल सहित अनेक शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई